ये पत्नियाँ
- मैं और मेरी पत्नी बीस साल तक खुश थे। फिर हमारी शादी हो गई।
- सुखी शादी का रहस्य? एक रहस्य ही रहेगा।
- मैं अपनी पत्नी से एक साल से नही बोला हूँ। मै उसकी बात को बीच में नही काटना चाहता था।
- शादी के पहले आदमी अधूरा है। शादी के बाद पूरा का पूरा निपट जाता है।
- मुझे शादी के बाद तक ये पता नही था कि सच्ची खुशी क्या होती है। तब तक काफी देर हो चुकी थी।
- शादी बुद्धी के ऊपर कल्पना की जीत है। दूसरी शादी अनुभव के ऊपर आशा की।
- यह नही है कि शादीशुदा आदमी कुँवारों से ज्यादा जीते हैं। उनको बस ऐसा प्रतीत होता है।
- पत्नी को खोना मुश्किल हो सकता है। मेरे मामले में ये असंभव था।
- निस्संकोच कीजीये शादी। अगर पत्नी अच्छी मिली तो खुश रहेंगे और खराब मिली तो दार्शनिक बन जायेंगे।
- हमारी कल लड़ाई हुई। मैने अपनी पत्नी से कुछ शब्द कहे। उसने मुझसे कुछ अनुच्छेद कहे।
- शादी से पहले मैं क्या करता था? जो भी दिल चाहा।
और भी...

5 प्रतिक्रिया(ऐं):
हमारा अनुभव थोड़ा अलग है भाई. मगर आपने अपना बताया, सहानभूती हमारी आपके साथ!!! बहुत दुख हुआ आपके हालात देख...
hum aap ke saath hai :)
अभी इस क्षेत्र में हमारा ज्ञान अधूरा है किंतु आपका भी सफर उम्दा लगता है…गणित अगर थोड़ा क्लिष्ट नहो तो बनाने का मजा क्या!!
अपने अनुभव बखूबी बयान किये!
शादीसुदा लोगो को कुछ हंसाने के लिए साधूवाद.
Post a Comment