Tuesday 13 February 2007

ब्लॉगर प्रथम से ब्लॉगर द्वितीय

अभी-अभी चिठ्ठे को नये ब्लॉगर पर स्थानांतरित किया है इसलिये अगर आपके आर. एस. एस. फीड रीडर में मेरी प्रविष्टियों का सैलाब आ गया हो तो करबद्ध क्षमाप्रार्थी हूँ।

स्थानांतरण के पश्‍चात जब मैनें अपनी प्रविष्टियों के लेबल के साथ पुनः प्रकाशित किया तो सभी की मौलिक प्रकाशन तिथी गायब हो गयी और नई (आज की) प्रकाशन तिथी के साथ प्रकाशित हुई। हाथ से तारीख बदलनें पर भी कोई प्रभाव ना पढ़ा और अब मेरी सारी की सारी प्रविष्टियाँ १२ फरवरी की दिनांक के साथ छपी हुई हैं। किसी और के साथ ऐसा हुआ क्या? कोई उपाय है क्या मौलिक प्रकाशन तिथियाँ वापस लाने का?

3 प्रतिक्रिया(ऐं):

Shrish said...

और मारो क्लास से बंक, हमारी पाठशाला लगाई होती तो ये नौबत नहीं आती। मैं कई बार इस बारे में चेतावनी दे चुका हूँ। अपने चिट्ठे पर भी और चिट्ठाकार समूह में भी।

इसका कारण Language का Hindi होना था| इसका एक समाधान है, जल्द ही एक क्लास लगा कर बताते हैं। अबकी बंक मत मारना। :)

Shrish said...

लो जी समाधान विस्तारपूर्वक यहाँ लिख दिया है। काम बन जाए तो टिप्पणी जरुर कर दीजिएगा। :)

Udan Tashtari said...

देख लिया मास्साब की कक्षा से गायब रहने का नतीजा. अब वो ही नैया पार लगायेंगे, उन्हें उपर पढ़े और हमारी तरफ से सब ठीक हो जाये हेतु शुभकामनायें.